भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म, कोतवाली घेरी

नैनीताल l भवाली में एक नाबालिग लड़की से दुराचार की घटना सामने आने के बाद भवाली में हिंदू वादी संगठनों में काफी रोष की स्थिति है। जिसे लेकर विभिन्न हिंदू वादी संगठनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव करने के साथ ही बाजार में जुलूस निकालकर रोष प्रकट किया।
जानकारी के अनुसार आरोपी युवक दूसरे समुदाय का है। जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण है। स्थानीय लोग इस लव जिहाद से जोड़ रहे हैं। वही मामले में एसपी जगदीश चंद्रा का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के साथ ही पीड़िता का मेडिकल परिक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र वासियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी0सी0 के निर्देशन में नैनीताल पुलिस की 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई, बनभूलपुरा पुलिस ने 14.56 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad