नैनीताल में वितरित किए गए 215 सिलेंडर
नैनीताल l शहर में गैस की किल्लत चलते बारिश के दौरान भी लोगों ने सुबह से ही गैस के लिए कतार लगाना शुरू कर दिया है l नैनीताल शहर में 215 सिलेंडर वितरित किए गए l
बुधवार सुबह से ही तेज धूप के दौरान भी लोगों को इंडेन गैस एजेंसी की ओर से गैस वितरित की गई l जिसके लिए डीएसए मैदान में सुबह से लोगों की भीड़ उमड़ गई है l गैस की गाड़ी आने से पहले सुबह आठ बजे से लोगों ने गैस के लिए कतार लगाना शुरू कर दिया है l जिसमें सुहब से धूप के दौरान बुजुर्ग महिला सावित्री देवी डीएसए मैदान में गैस सिलेंडर के लेने पहुंची l उन्होंने बताया कि नैनीताल में उनके पति और वो दो ही लोग रहते है, बच्चे सभी बाहर रहते है, उन्होंने चार अप्रैल को गैस बुक की जिसके बाद आज वह सिलेंडर लेने पहुंची है l इंडेन गैस एजेंसी की मैनेजर अंकिता पांडे ने बताया कि मार्च में गैस बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को प्राथमिकता से गैस वितरित की जा रही है l बुधवार को डीएसए में 60, तल्लीताल धर्मशाला में 50, हंस निवास 40, पॉलीटेक्निक 40, अमटूल्स 25सिलेंडर वितरित किए गए हैं l शहर कुल 215 सिलेंडर वितरित किए गए है l












