नैनीताल में यातायात नियमों का उलंघन करने पर 131 के खिलाफ करवाई,

नैनीताल। नैनीताल में यातायात नियमों का उलंघन करने पर पुलिस ने शनिवार को 131 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिसमें पांच के वाहन सीज व 126 के चालान किये गए हैं। नैनीताल में शनिवार को पर्यटकों की आमद बढ़ने से पार्किंग स्थल पैक होने के बाद पर्यटकों ने अपने वाहन सड़कों के किनारे पार्क करने शुरू कर दिए। जिससे कई बार जाम लग लगने लगा। यातायात अव्यवस्थित होने के चलते पुलिस ने व्यवस्था को सुधारते हुए 131 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि मल्लीताल क्षेत्र में 80 वाहन स्वामियों के चालान व एक वाहन सीज किया है। वहीं एसओ रमेश बोरा ने बताया कि यातायात नियमों का उलंघन करने पर 46 वाहन स्वामियों के खिलाफ चालानी कर्रवाई व चार वाहन सीज किये हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  वैदिक अध्ययन - भारतीय ज्ञान परंपरा में"-प्रो०दिनेश चन्द्र शास्त्री कुलपति उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार ने व्याख्यान देते हुए कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है जो भारतीय सभ्यता संस्कृति, और दार्शनिक सोच की जड़ों को समझने में सहायता करता है
Ad Ad Ad
Advertisement