वन विभाग के डिवीजन कार्यालय में लगी आग, मची अफरा-तफरी

नैनीताल। वन विभाग के जू स्थित डिवीजन ऑफिस में बृहस्पतिवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार्यालय से धुआं उठता देख सफाई कर्मचारी ने इसकी सूचना तत्काल संबंधित कर्मचारियों को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक विभाग की कई फाइलें व दस्तावेज जलकर राख हो गए।

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे जू स्थित वन विभाग के डिवीजन कार्यालय के समीप सफाई कर्मचारी कार्यालय के आसपास सफाई कर रहा था। इसी दौरान उसकी नजर कार्यालय के एक हिस्से से उठ रहे धुएं पर पड़ी। पास जाकर देखने पर वहां आग लगी हुई थी। कर्मचारी ने तत्काल इसकी सूचना विभागीय कर्मचारियों को दी, जिसके बाद अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेस्ट कैंसर को लेकर नैनीताल में पिंक रैली किया गया भव्य आयोजन आशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उमड़ी जबरदस्त भीड़

सूचना मिलते ही अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग को कुछ ही देर में नियंत्रित कर लिया। लेकिन तब तक कार्यालय में रखी फाइलें व दस्तावेज जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि आग भवन के अन्य हिस्से में नहीं फैली।

यह भी पढ़ें 👉  डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में शोधार्थी सोनी जोशी ने अपनी पी एच डी की अंतिम मौखिक परीक्षा दी

डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आग से कार्यालय में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन विभागीय स्तर पर किया जा रहा है। मौका मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया। बताया कि कार्यालय में लगी आग की समय रहते जानकारी मिलने से बड़ा हादसा टल गया। यदि आग पर तत्काल काबू नहीं पाया जाता तो यह आसपास के हिस्सों तक फैल सकती थी। इससे कार्यालय के साथ ही चिड़ियाघर की अन्य व्यवस्थाएं भी प्रभावित होने की आशंका थी।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad