प्रधानाचार्यों की बैठक 11 से शुरू होगी

नैनीताल । जनपद में समग्र शिक्षा एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबंधित विभिन्न शैक्षिक, प्रशासनिक एवं वित्तीय गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रगति की समीक्षा तथा विभागीय कार्यों के समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे से राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी के सभागार में एक आवश्यक बैठक आयोजित की जा रही है।
उक्त बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर समीक्षा एवं विचार-विमर्श किया जाएगा- समग्र शिक्षा/पी०एम०श्री योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा, विद्यालयों को आवंटित यूनिफार्म, विद्यालय अनुदान, क्रीड़ा अनुदान, इको क्लब, आत्मरक्षा अनुदान, करियर गाइडेंस एवं किशोरावस्था कार्यक्रमों की धनराशि के उपभोग की समीक्षा, एसएनए के अंतर्गत बजट आहरण एवं व्यय संबंधी प्रक्रिया तथा लंबित प्रकरणों की समीक्षा प्रशांत ऐप स्क्रीनिंग की समीक्षा, UDISE एवं APAAR ID की समीक्षा, Education Portal के अपडेशन की समीक्षा, VSK पोर्टल पर नियमित उपस्थिति की समीक्षा, मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबंधित प्रशासनिक एवं विभागीय प्रकरणों तथा उनके समयबद्ध निस्तारण पर चर्चा, परख आंकलन की समीक्षा तथा विद्यालयों द्वारा उपचात्मक शिक्षण हेतु कार्ययोजना, अन्य विभागीय बिन्दु ।
अतः निर्देशित किया जाता है कि जनपद के समस्त राजकीय माध्यमिक विद्यालयों (पी०एम०श्री विद्यालयों का सम्मिलित करते हुए) के प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक उक्त बैठक में स्वयं प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। साथ ही, प्रत्येक विद्यालय से बजट आवंटन, व्यय एवं वित्तीय अभिलेखों से संबंधित कार्यों का दायित्व संभालने वाले एक कार्मिक की उपस्थिति भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। बैठक में प्रतिभाग करते समय संबंधित बजट आवंटन, व्यय विवरण, लंबित उपयोगिता प्रमाण-पत्र एवं अन्य आवश्यक अभिलेख अद्यतन स्थिति में साथ लेकर आना सुनिश्चित करें, ताकि बैठक में संबंधित प्रकरणों पर प्रभावी समीक्षा एवं आवश्यक निर्णय लिए जा सकें।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल सीट से कमला आर्य ने ठोकी दावेदारी, महिला आरक्षण को बनाया आधार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे के साथ भाजपा से मांगा टिकट, मौजूदा विधायक के प्रति स्थानीय जनता में नाराजगी होने का किया दावा
Ad Ad Ad