डी एस बी परिसर में निदेशक कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पूरण चंद्र गुरुरानी ने अधिवर्षता आयु पूर्ण की

नैनीताल । डी एस बी परिसर में निदेशक कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पूरण चंद्र गुरुरानी ने अधिवर्षता आयु पूर्ण की । इस अवसर पर उनके लिए सम्मान कार्य क्रम आयोजित किया गया । निदेशक प्रॉफ संजय पंत ने कहा कि श्री गुरुरानी कर्तव्य निष्ट ,सरल कार्मिक रहे जिन्होंने लगाता के साथ कार्य किया । पी सी गुरुरानी ने विश्वविधालय के परिसर में 35 वर्ष कार्य किया जिसमें जंतु विज्ञान , अकाउंट्स ,डीन ऑफिस तथा निदेशक कार्यालय शामिल रहे । आज उन्हें शॉल उड़ाकर ,गणेश जी की मूर्ति भेट कर सम्मानित किया गया तथा विश्वविद्यालय की सेवा करने पर धन्यबाद दिया गया । ननंद बल्लभ पालीवाल ,विपिन चंद्र ,प्रकाश पाठक , जगदीश पपने , आनंद रावत , ए ओ हिमांशु मठपाल ,डॉ हरीश बिष्ट ने भी अपने विचार रखे । संचालन डॉ ललित तिवारी ने किया । कार्य क्रम में डॉ मनोज आर्य ,डॉ विजय कुमार ,डॉ गगन होती ,डॉ दीपिका गोस्वामी ,डॉ हिमांशु लोहनी ,डॉ दिव्या पांगती ,डॉ उज्मा ,मीनू साह ,बृजेश जोशी ,गायत्री ,बिनवाल ,मनीष जोशी ,रमेश पंत ,राहुल , चंदन ,कुंदन ,देवेंद्र बिष्ट आदि उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें 👉  कसियालेख से हरीनगर अक्सोडा मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 3 करोड़ 82 लाख स्वीकृत जल्दी शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य-मंत्री कैड़ा

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad