कूर्माचल बैंक का वव्यवसाय पहुंचा 4592 करोड़ रुपया

नैनीताल: कूर्माचल नगर सहकारी बैंक ने गत वित्तीय वर्ष में कुल 4,592.65 करोड़ रुपए का व्यवसाय कर 21.70 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया। शनिवार को बैंक ने 44वीं वार्षिक साधारण सभा में बैंक लेखाजोखा प्रस्तुत किया।
बैंक अध्यक्ष प्रकाश चंद्र चौधरी ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर और आधुनिक बैंकिंग सुविधाएँ उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि बैंक ने गत वित्तीय वर्ष में उल्लेखनीय प्रगति की है। बैंक की शाखाओं की संख्या बढ़कर 51 हो गई। बैंक की कुल जमा राशि 2,898.76 करोड़ रुपए रही। ऋण एवं अग्रिम 1,693.89 करोड रुपया रहा।
बैंक का सीआरएअर 18.54 प्रतिशत रहा, जबकि एनपीए शून्य रहा। सचिव संजय साह ने सभा में गत वित्तीय वर्ष विवरण के साथ आगामी दो वित्तीय वर्षों का बजट प्रस्तुत किया। सभा में अंशधारकों को 10 प्रतिशत लाभांश की घोषणा की गई। कहा कि डिजिटल बैंकिंग विस्तार की दिशा भारतीय रिजर्व बैंक से यूपीआई आधारित मोबाइल बैंकिंग सुविधा प्रारंभ करने की अनुमति प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सभा में
छोटी शाखाओं की श्रेणी में शाखा टनकपुर को सर्वश्रेष्ठ शाखा घोषित कर प्रबंधक ज्योति कुमार पंत तथा बड़ी शाखाओं की श्रेणी में शाखा मुखानी को सर्वश्रेष्ठ घोषित करते हुए शाखा प्रबंधक सुरेन्द्र साह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बैंक के पूर्व अध्यक्ष विनय साह, संचालक मंडल के प्रकाश चन्द्र चौधरी, इन्द्र सिंह परिहार, संगीता साह, डा. केदार पलड़िया, रमाकान्त अग्रवाल, सुनीता साह, विकास साह, राजेश साह, लीला आर्या, सीए दिव्यांशु सक्सेना, घनश्याम लाल साह, भुवन चन्द्र शर्मा, निधि साह, पूरन लाल साह एवं संजय लाल साह सौरभ साह, रविन्द्र सिंह रैना, राजेश जोशी, अर्जुन सिंह नेगी, दिनेश जोशी, अखिल साह, हिमांशु दुमका, विवेक कुमार पंत, राजेन्द्र सिंह मेहरा, बिमल साह व कमल तिवारी उपस्थित रहे।













