कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रॉफ सतपाल सिंह बिष्ट ने आज कार्यभार ग्रहण किया

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रॉफ सतपाल सिंह बिष्ट ने आज कार्यभार ग्रहण किया । कुलपति कार्यालय में कूटा सहित अन्य ने उनका भव्य स्वागत किया । पटाखो तथा पुष्प गुच्छ के साथ उनका स्वागत किया गया । इस अवसर पर प्रॉफ बिष्ट ने कार्यभार ग्रहण किया । इस अवसर पर कुलसचिव प्रॉफ रजनीश पांडे ,कूटा अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ,निदेशक प्रॉफ संजय पंत सहित डॉ शिवांगी ,डॉ संतोष कुमार ,डॉ कुबेर गिनती , प्रॉफ हरीश बिष्ट ,प्रॉफ अमित जोशी ,प्रॉफ एल के सिंह ,,डॉ मोहित रौतेला डॉ दीपक मेलकानी , एल दी उपाध्याय सहित शिक्षकों ,विद्यार्थी ,कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर लड्डू मिष्ठान वितरण हुआ ।








