संगम विहार में युवा संस्कार समारोह सम्पन्न राष्ट्र की एकता अखंडता का संकल्प लें -राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में टीनू पब्लिक स्कूल संगम विहार नई दिल्ली में युवा संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद धर्म पाल सिवास ने की।कार्यक्रम का शुभारम्भ आचार्य श्रुति सेतिया ने यज्ञ से करवाया और लगभग 150 व्यक्तियों ने यज्ञोपवीत धारण किए।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने चन्द्र यान 3 की सफलता के लिए बधाई देते हुए राष्ट्र रक्षा का संकल्प दिलवाया।उन्होंने कहा कि देश की आजादी में जेल जाने वाले लोग सर्वाधिक आर्य समाजी ही थे।देश क्रांतिकारियों के बलिदान से ही आजाद हुआ।नई पीढ़ी मां बाप की आज्ञाकारी बनें, ईश्वर विश्वासी बनें साथ ही देश के लिए समर्पित हो यह प्रयास आर्य युवक परिषद् कर रहा है और 15 दिन में 100 स्थानों पर युवा संस्कार कार्यक्रम चल रहे हैं।आर्य समाज नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने में सदैव अग्रसर रहता है।उन्होंने बताया कि 12 अगस्त से 27 अगस्त तक युवा संस्कार अभियान चल रहा है जिसमें लगभग 10,000 युवाओं का यज्ञोपवीत संस्कार किया जाएगा।
आर्य नेत्री ऋचा गुप्ता ने बाल संस्कार कार्यक्रम के लिए बधाई दी। गायिका सुधा सिंह संजीवनी ने ओज पूर्ण गीतों से समा बांध दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन का पाठ जिला अधिकारी के माध्यम से दिया गया

आर्य नेता देवदत्त आर्य ने भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।संचालन जिला अध्यक्ष रामफल खरब ने किया।

प्रमुख रुप से विजय सेतिया, सीमा आर्या,के पी सिंह, रमेश पाण्डेय, प्रेम प्रकाश आर्य, धर्मेन्द्र सिंह, महेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने इतिहास विभाग के डॉ पूरन सिंह अधिकारी के पिताजी कुंवर सिंह अधिकारी 82 वर्ष के निधन पर गदरा दुख व्यक्त किया है

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad