यशी थूप्टेन का स्वागत किया गया

नैनीताल l उत्तराखंड सरकार व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नैनीताल तिब्बती समुदाय के महासचिव और अनेक दायित्वों में रहे ऐसे वरिष्ठ कार्यकर्ता यशी थूप्टेन जी को उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण आयोग का सदस्य नामित किया है । जिसके लिए हम सभी नैनीताल के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उनको बहुत बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं । यशी थुप्तटन के पिताजी श्री पेमा जी सितार जो की बहुत लंबे समय से नैनीताल तिब्बती समुदाय के अध्यक्ष एवं संरक्षक के रूप में नैनीताल एवं भारतवर्ष में समुदाय के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं । और जो हम सबके लिए एक प्रेरणास्रोत भी हैं । और ऐसे समाजसेवी व अपने समुदाय के बीच में लगातार संघर्ष करने वाले आदरणीय श्री पेमा जी सितार और याशी थूप्टेन दोनों को बहुत दिल की गहराइयों से बधाई और शुभकामनाएं देते हैं । तिब्बती समुदाय से अल्पसंख्यक कल्याण आयोग का सदस्य नामित होने पर पूरे समाज में हर्षोल्लास और खुशी की लहर है। इसी क्रम में आज हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर बधाई दी गई और अनेक शुभकामनाएं दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आज के इस कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री आनंद बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं कुमाऊं यूनिवर्सिटी कार्यपरिषद के सदस्य अरविन्द सिंह पडियार, सभासद पुरन बिष्ट, सभासद भगवत रावत, मंडल उपाध्यक्ष मोहित लाल साह, पान सिंह खनी,संतोष कुमार, शैलेन्द्र बरगली, रोहित भाटिया उपस्थित रहे ।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad