स्वयं सहायता समूह की महिलाएं घर-घर जाकर एकत्र करेंगे सूखा कूड़ा
नैनीताल। नैनीताल को स्वच्छ बनाने और कूड़े को सेकरिग्रेट करने के लिए नगर पालिका ने शहर कि महिला स्वयं सहायता समूह को जिम्मेदारी दी है। जो अब घर घर जाकर सूखा कूड़ा एकत्र करेंगी। जानकारी देते हुए नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी पूजा ने बताया कि अब तक घरों से सूखा और गीला कूड़ा संयुक्त रूप से एकत्र किया जाता था। जिसके चलते एक कूड़ा निस्तारण में पालिका को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जिससे निपटने के लिए अब नगर पालिका ने शहर की महिला समूहों को सूखा और गीला कूड़ा पृथक करने के लिए जिम्मा दिया है। अब तक शहर की 20 से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह ने सुखा कूड़ा एकत्र करने में रुचि दिखाते हुए शहर के कई क्षेत्रों में महिलाओं ने अब तक काम भी शुरू कर दिया है। जिसे महिलाओं के द्वारा नगरपालिका के एमआरएफ सेंटर में एकत्रित किया जा रहा है जहां से सूखे कूड़े को रीसायकल किया जाएगा। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा शहर के विभिन्न वार्ड में घर-घर जाकर लोगों को कूड़ा अलग-अलग रखने के लिए जागरूक भी किया जाएगा। नगर पालिका द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह को उनके इस कार्य के लिए प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।











