नैनीताल मैं मौसम हुआ खराब, हल्की बारिश के बाद नगर में ठंड फिर लौटी

नैनीताल l नैनीताल में रविवार की सुबह स मौसम खराब रहा तथा हल्की बारिश भी हुई इसके बाद नगर में एक बात फिर कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है l मौसम बदलने का पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ हल्की से मध्यम वर्षा और ऊंची चोटियों में हिमपात लेकर आ रहा है।
यह पश्चिमी विक्षोभ रविवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में अधिक असरकारक रहने जा रहा है, जबकि मंगलवार को नैनीताल, देहरादून और चंपावत में अधिक प्रभावी रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। राज्य मौसम विभाग के अनुसार यह एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ है, जिसके तीन हजार मीटर से अधिक ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात की संभावना रहेगी, जबकि सीमित हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। नैनीताल में शनिवार को मौसम साफ था पूरे दिन धूप खिली रही। बीती रात्रि तेज हवा के साथ बारिश भी हुई l सुबह से यहां बादल लगे हुए हैं, ठंड के चलते बाजरो में सुनसानी छाई हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, अध्यक्ष - महामंत्री सहित 26 पदाधिकारियों ने ली शपथ

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad