राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने सफाई कार्मिकों की समस्याओं की समीक्षा कीसमय पर मानदेय, नियमितीकरण,बढ़ते कार्य एवं क्षेत्र के अनुरूप नए पदों को बढ़ाए जाने एवं आवास संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

नैनीताल । राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने सफाई कार्मिकों की समस्याओं की समीक्षा की
समय पर मानदेय, नियमितीकरण,बढ़ते कार्य एवं क्षेत्र के अनुरूप नए पदों को बढ़ाए जाने एवं आवास संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देशसोमवार को माननीय उपाध्यक्ष, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखण्ड भगवत प्रसाद मकवाना द्वारा राज्य अतिथि गृह, नैनीताल में जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक कर नगर निगम हल्द्वानी सहित जिले के समस्त नगर निकाय क्षेत्रों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों एवं सफाई कार्मिकों की समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

माननीय उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर निकाय क्षेत्रों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन प्रधानमंत्री जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, इसलिए सभी नगर निकाय बोर्ड में सफाई कर्मियों के पदों को बढ़ाए जाने तथा मानदेय में वृद्धि किए जाने संबंधी प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजे जाएं। जिन सफाई कर्मियों की सेवा को 10 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें उत्तराखण्ड कार्मिक नियमावली के अनुरूप नियमित करने की कार्यवाही की जाए तथा वरिष्ठता के आधार पर सूची तैयार कर सफाई कर्मियों के हित में कार्य किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री की मितव्ययिता अपील का असर: कुमाऊँ विश्वविद्यालय में अब अधिकांश बैठकें होंगी ऑनलाइन

श्री मकवाना ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सफाई कार्मिकों के हितों के प्रति संवेदनशील हैं और उनके द्वारा अनेक निर्णय लिए गए हैं। सभी अधिकारी शासन के आदेशों का प्राथमिकता से अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी नगर निकाय क्षेत्रों की वाल्मीकि बस्तियों में विकास कार्य कराने तथा सामुदायिक भवनों का निर्माण कराए जाने के निर्देश भी दिए।। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों को समय पर वर्दी एवं सुरक्षा उपकरण देने के साथ ही नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। सभी सफाई कर्मचारियों के आयुष्मान एवं गोल्डन कार्ड बनाने हेतु नगर निकायों द्वारा विशेष कैंप लगाए जाएं।

मृतक आश्रित नियुक्ति पर संवेदनशीलता बरतने तथा एसीपी का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सफाई कार्मिकों की आवास संबंधी समस्याओं का भी निस्तारण किया जाए। नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र में विगत कई वर्षों से पुराने आवासों में रह रहे सफाई कार्मिकों से लिए जा रहे किराए की समस्या पर माननीय उपाध्यक्ष ने अपर जिलाधिकारी को 15 दिन के भीतर जांच कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  द हैरिटेज स्कू में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हर्षोल्लास से मनाया अलंकरण समारोहसभी सदन व स्पोटर्स कैप्टनों को दी पद व गोपनीयता की शपथ

उन्होंने सभी विभागों से कहा कि सफाई कर्मियों एवं उनके परिजनों को सरकार की योजनाओं से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। बिना कारण किसी भी सफाई कर्मी को सेवा से न हटाया जाए तथा शिक्षित सफाई कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देने में भी संवेदनशीलता बरती जाए।

बैठक में विधायक नैनीताल सरिता आर्य,डाईत्वधारी दिनेश आर्य,अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल,एपीडी चंद्रा फर्त्याल सहित नगर निगम हल्द्वानी एवं सभी नगर निकायों के अधिकारी तथा विभिन्न जनप्रतिनिधि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad