शुक्रवार को रैमनी डे के अवसर पर सेंट मेरी कॉलेज में हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम

नैनीताल। शुक्रवार को नगर के प्रतिष्टित स्कूल सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल में मदर मैरी (रैमनी डे) जन्मदिन के अवसर पर रैमनी परिवार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस बीच एक दिवसीय प्रतियोगिता भी आयोजित की गई l जिसमे विभिन्न विद्यालयों के बच्चो ने प्रतिभाग कर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। रैमनी परिवार द्वारा मदर मैरी (रैमनी डे) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी घूमधाम से मनाया गया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सनवाल स्कूल की प्रधानाचार्या ऐ इमैन्युल, विशिष्ट अतिथि बिरला विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा सेंट मैरी कान्वेंट की प्रधानाचार्या सिस्टर मंजुसा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन मौके पर कॉलेज की प्रधानाचार्या सिस्टर मंजुसा ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मदर मैरी के जन्मदिन पर स्कूल प्रबंधन द्वारा एक दिवसीय प्रतियोगिता भी आयोजित की जिसमे विभिन्न स्कूलों से आये छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो में प्रार्थना नृत्य,प्लास्टिक प्रदूषण को मात देने वाला नाट्य,समूह नृत्य,स्वागत गीत,टैलेंट हंट सही विभिन्न प्रस्तुतियां देकर मदर मैरी का जन्मदिन धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया। सेंट मैरी स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर मंजुसा ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि सेंट मैरी कॉन्वेंट द्वारा हर वर्ष यीशु की माता मरियम का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाता है कहा कि माता मरियम का जन्म उनकी शुद्धता और समर्पित जीवन अनुकरणीय है। माता मरियम ईश्वर के सामने शक्तिशाली मध्यस्थ है। उनसे मदद मागने वालों को कभी निराश नहीं होना पड़ता है। स्कूल प्रबंधन द्वारा धूमधाम से हर वर्ष मदर मैरी का जन्मदिन पर स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे ऑल सेंट कॉलेज,सेंट मैरी, बाल विद्या मंदिर,एलपीएस,सेंट जोसेफ़ कॉलेज, बिरला विद्या मंदिर, के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग कर नाटक,बैंड, नृत्य, आदि शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। रैमनी डे में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बहतरीन प्रदर्शन किया। इस बीच प्रतियोगिता प्रथम स्थान में सेंट मैरी कान्वेंट की छात्राएं रही वही द्वितीय स्थान पर ऑल सेंट कॉलेज, व तृतीय स्थान पर मोहन लाल शाह बाल विद्या मंदिर रहा l मुख्य अतिथियों व विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर मंजुसा से विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान वृंदावन पब्लिक स्कूल की राखी शाह,उप प्रधानाचार्य जेबा ब्रदर साटो, ब्रदर जीरोम मैनुअल, सिस्टर शैरिल, शरली, मारिया,कनोला व आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा, होली अकेडमी की प्रधानाचार्या मधु विग,बंसत वेली स्कूल के प्रफनाचार्य धीरज सिंह, सेंट मैरी विद्यालय की प्रबंधक सिस्टर शीबा, सिस्टर ताशिशिया,डॉ रितेश साह, संदीप सिंह, अध्यापक मिस बिना रावल, सुनीता नेगी,शैलजा जोशी डोनीया चार्ल्स,शालिनी सिंह, नामिता अधिकारी,दीप्ति पंत, संगीता तगाड़ी वंदना पंत, अर्जुन बोरा आदि विद्यालय के छात्र छात्राएं ओर शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन फातमा सिद्धिकी, अक्षिता बिष्ट विदिता साह व यशस्वी बनकोटी ने किया। वही निर्णायक मंडल में बलानी,गोपेश बिष्ट, प्रभात साह,हरिप्रियया पाठक नीरज सिंह,उत्कर्ष बोरा,सुखमय मजूमदार, रीना सिंह मीनाक्षी कांडपाल आदि मौजूद रहे।









