उत्तराखंड राज्य रैंकिंग बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप 2023 शुरू

नैनीताल l देवभूमि बिलियर्ड्स एवं स्नूकर एसोसिएशन द्वारा मैक्सिमम ब्रेक एकेडमी, इंद्रा नगर, देहरादून में उत्तराखंड राज्य रैंकिंग बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्धघाटन किया गया । उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती सविता कपूर देहरादून कैंट उन्होंने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया उसके बाद उन्होंने शुरुआती शॉट मारकर चैंपियनशिप की शुरुआत की घोषणा की। इस अवसर पर एसोसिएशन के सेक्रेटरी, श्री पंकज कुकरेजा, ने गुलदस्ता दे कर उनका स्वागत किया और मोमेंटो प्रदान किया कल के मैच के नतीजे इस प्रकार हैं: अंडर 21 स्नूकर सैफ ने शशांक डबराल को 2 – 0 से हराया आकाश मराठा ने देवांश कोठारी को 2-0 से हराया मोहम्मद सैफ ने आदित्य बिष्ट को 2 – 1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया आदित्य खत्री ने आकाश मराठा को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया जूनियर स्नूकर के फाइनल में देहरादून के आदित्य खत्री ने देहरादून के ही मोहम्मद सैफ को 2-0 से हराकर जूनियर स्नूकर का खिताब अपना नाम किया। आने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आदित्य खत्री और मोहम्मद सैफ उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे । वरिष्ठ बिलियर्ड्स
सिद्धार्थ त्रिवेदी ने अनिल सागर को 2-1 से हराया
अंगद घई ने पंकज कुकरेजा को 2-0 से हराया
अजय शांघारी ने पंकज को 2-0 से हराया
अंगद घई ने अजय शांघारी को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया अंगद घई ने अनिल सागर को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया सिद्धार्थ त्रिवेदी ने अजय शांघारी को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया इनका फाइनल 15 अगस्त को होगा। वरिष्ठ स्नूकर अभिनव शर्मा (देहरादून) ने कौशल रावत (ऋषिकेश) को 3-2 से हराया प्रवेंद्र नेगी (ऋषिकेश) ने अनिल थापा (देहरादून) को 3-2 से हराया देहरादून के विकास कंडारी ने ऋषि राज (विकास नगर) को 3-0 से हराया। देहरादून के अंगद घई ने रामनगर के प्रखर को 3-0 से हराया l