कंबोडिया में लहरेगा उत्तराखंड का परचम: वोविनाम खिलाड़ी सागर अधिकारी का भारतीय टीम में चयन, पदाधिकारियों, कोच और परिवार ने की खेल मंत्री से मुलाकात15वीं नेशनल के गोल्ड मेडलिस्ट सागर को एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड का लक्ष्य, बोले – CM और खेल मंत्री का साथ मिला तो देश के लिए जीतूंगा स्वर्ण

नैनीताल। उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण। नैनीताल के होनहार खिलाड़ी सागर सिंह अधिकारी का चयन आगामी 6वीं AVF एशियन वोविनाम चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय वोविनाम टीम में हुआ है। यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप दिनांक 24 से 30 नवंबर 2026 तक नॉम पेन्ह, कंबोडिया में आयोजित होगी, जहाँ सागर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
शुक्रवार को इस ऐतिहासिक चयन के संबंध में सोमेश्वर से विधायक एवं राज्य की खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य जी से वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों, कोच एवं सागर के परिवारजनों ने संयुक्त रूप से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान उत्तराखंड के पदाधिकारियों, कोच एवं सागर के परिवार ने मंत्री जी को सागर की उपलब्धि से अवगत कराते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु आर्थिक तंगी के कारण आ रही समस्या को उनके समक्ष रखा। जिस पर खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य जी ने मामले को गंभीरता से सुनते हुए अपनी ओर से पूर्ण सहायता देने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  डी एस बी परिसर में निदेशक कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पूरण चंद्र गुरुरानी ने अधिवर्षता आयु पूर्ण की

पदाधिकारियों के बयान:

ऋषि पाल भारती, अध्यक्ष: “हम माननीय खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने हमारे अनुरोध को बड़ी आत्मीयता से सुना और सागर को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। सागर का भारतीय टीम में चयन पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
श्री देवेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष एवं तकनीकी निदेशक:”सागर बहुत ही अनुशासित और प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। माननीय मंत्री जी से मिले आश्वासन से उसका मनोबल बढ़ा है। हमारा प्रयास है कि उत्तराखंड के खिलाड़ी एशियाई मंच पर अपनी पहचान बनाएं।
विनोद वैद्य, कोच “सागर ने दिन-रात मेहनत की है। आर्थिक बाधा के कारण वह चिंतित था, लेकिन मंत्री जी से मुलाकात के बाद वह अब पूरी तरह से एशियन चैंपियनशिप की तैयारी पर फोकस कर पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अघरिया गांव पहुंचकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

सागर सिंह अधिकारी, चयनित खिलाड़ी (भारतीय टीम): “मैंने हाल ही में जम्मू में आयोजित 15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड के लिए स्वर्ण पदक जीता था। अगर मुझे माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय खेल मंत्री जी का सहयोग मिलता है, तो मैं 6वीं एशियन चैंपियनशिप में भी भारत देश और अपने राज्य उत्तराखंड के लिए स्वर्ण पदक जीतने के लिए अपनी पूरी जान लगा दूंगा।”

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad