संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के 28वीं बार दिनेश गुरुरानी अध्यक्ष बने

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के वार्षिक चुनाव पर्यटक आवास गृह भरत भूमि ऋषिकेश में संपन्न हुई। चुनाव कार्यक्रम में कुमाऊं व गढ़वाल मंडल विकास निगम के सभी जनपदों से कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। सर्वसम्मति से संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम का प्रदेश अध्यक्ष 28वी बार दिनेश गुरुरानी को बनाया गया
दिनेश गुरु रानी विगत 27 वर्षों से अध्यक्ष पद पर काबिज हैं। महामंत्री के पद पर गढ़वाल मंडल विकास निगम के विजय पुरोहित को बनाया गया है।
कार्यकारी अध्यक्ष गढ़वाल मंडल विकास निगम के जोगिंदर लाल व संजय भट्ट को बनाया गया है।
अध्यक्ष बनने के बाद दिनेश गुरु रानी ने कहा कि निगम के कर्मचारियों ने विगत 27 वर्षों से उनके ऊपर भरोसा किया है वह कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेंगे व नई कार्यकारिणी के साथ निगम के किसी भी आवास गृह को पीपीपी मोड में देने का पुरजोर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि जो लंबे समय से दोनों निगम में संविदा में काम कर रहे हैं उन्हें नियमितीकरण सहित समान कार्य का समान वेतन दिलाना।
नवनिर्वाचित महामंत्री विजय पुरोहित ने कहा कि शीघ्र ही जनपदों में कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा व केंद्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
कार्यकारिणी के चुनाव में सुरेश पवार, किशन पवार संजय भट्ट, कंचन चंदोला, दिनेश सागुड़ी रमेश कपकोटी पितांबर दुमका जयपाल बिष्ट सुमेर सिंह अनिल जोशयाल त्रिभुवन पुनेठा धर्मानंद जोशी महेंद्र कुमार नरेंद्र थापा प्रीति डिमरी उमा देवी प्रेम रावत सहित विभिन्न जनपदों से आए कर्मचारियों ने अपनी बातों को रखा।