7 मई 2026 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के तहत जनपद पर 1 से 19 वर्ष तक के 389860 बच्चों को जनपद पर अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाने का लक्ष्य रखा गया है
नैनीताल । 7 मई 2026 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के तहत जनपद पर 1 से 19 वर्ष तक के 389860 बच्चों को जनपद पर अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाने का लक्ष्य रखा गया है जनपद के निजी स्कूलों में 7 मई 2026 को अल्बेंडाजोल की दवा अधिक बच्चे का सकें इसके लिए डॉ एच सी पंत ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल की अध्यक्षता पर शिविर कार्यालय हल्द्वानी में निजी स्कूल के संगठन के साथ बैठक की गई जिसमें हल्द्वानी क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी श्री तारा सिंह, मनी जोशी, सचिव निजी स्कूल एसोसिएशन, उप सचिव श्री पाठक जी उपस्थित रहे मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा संगठन से 7 मई को निजी स्कूलों में बच्चे दवा अधिक मात्रा मे खा सके इसके लिए निजी स्कूल एसोसिएशन प्रयास करें और निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य को जागरूक करे , मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कहा गया की दवा पूर्ण रूप से सुरक्षित है विगत कई वर्षों से यह दवा बच्चों को खिलाई जा रही है 7 मई को यह दावा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों /सरकारी स्कूल / निजी स्कूलों पर खिलाई जाएगी जो बच्चे 7 मई को दवा खाने से छूट जाएंगे उनको 14 मई को माप राउंड पर यह दवा खिलाई जाएगी इसके लिए विभाग द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है जिसके तहत पूरे जनपद पर चिकित्सा अधिकारयों की निगरानी टीम बनाई गई है जिनके नंबर शिक्षा विभाग को उपलब्ध करा दिए है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अपील की गई की सभी अभिवाहक अपने बच्चों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत एल्बेंडाजोल की दवा खा सके इसके लिऐ 7 मई को स्कूल अवश्य भेजे ।
बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्वेता भंडारी , जिला कार्यक्रम पर प्रबन्धक मदन मेहरा, दीवान बिष्ट, हेम जलाल, पूर्णिमा जंतवाल, आरती, उपस्थित रहे
…… ………………………………………………………….










