एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चोरगलिया पुलिस की सख्त कार्रवाई , अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

नैनीताल । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया श्री तारा सिंह राना के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान
प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकप्रिय कला साहित्य एवं संगीत साधना केन्द्र में 12 एवं 13 सितम्बर को शारदा संघ व युगमंच के तत्वावधान में डॉ0 सुशीला साह मेमोरियल, लोकगीत गायन एवं सुगम संगीत भजन व गजल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

पुलिस कार्रवाई:-
दिनांक 30 जुलाई 2026 को पुलिस टीम द्वारा कांठबास चर्च की बाउंड्री के पास गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद अवैध चाकू बरामद हुआ, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के दी एस बी परिसर के पुरातन छात्र डॉ भूपेंद्र सिंह बिष्ट का दून विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भूगोल विभाग पर चयन हुआ है

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
करन चौधरी पुत्र सोमपाल चौधरी, उम्र 29 वर्ष, निवासी खनवाल कटान, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल।

विधिक कार्रवाई:-
अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या-33/2026, धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad