दो गांव के पास पहाड़ी से गिरे बौल्डर, यातायात हुआ बंद

नैनीताल l लगातार हो रही बारिश के चलते सोमवार की शाम को नैनीताल हल्द्वानी मार्ग में दो गांव के पास पहाड़ी से बौल्डर गिरने से यह मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है मार्ग के दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग चुकी हैं l यात्री पैदल ही आ रहे हैं मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है फिर हाल मार्ग पूरी तरीके से ही यातायात के लिए बंद है l बौल्डर किसी वाहन के ऊपर नहीं गिरे अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी l इस मार्ग पर हर वक्त दोनों ओर से वाहनों का आना-जाना लगा रहता है l









