आर्य जगत की 24वें कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि भारतीय सेना का बलिदान सदियों तक प्रेरणा देगा-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य हमें भारतीय सेना पर गर्व है- प्रवीण आर्य

नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में 24 वें कारगिल विजय दिवस पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन कर कारगिल के भारतीय सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि कारगिल युद्ध की बलिदान गाथा सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं भारतीय सेना का यह बलिदान आने वाली पीढ़ी को सदियों तक प्रेरणा देता रहेगा। आज हमारे ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश महाशक्ति बनने की ओर निरन्तर अग्रसर हो रहा है साथ ही हमारी सेना आधुनिक व सशक्त हो रही है।जिससे भारत की और कोई आंख उठाकर न देख सके।उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक नागरिक का सैनिकीकरण आवश्यक हो गया है।अग्निवीर योजना उसी की एक कड़ी है।युवाओ को सेना में भर्ती होना चाहिए जिससे राष्ट्र मजबूत होI अग्निवीर योजना को सफल बनाना ही कारगिल के शहीद सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

यह भी पढ़ें 👉  जिला बदर की कार्रवाई: दो आरोपियों को छह माह के लिए जिले से निष्कासित करने के आदेश

राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने युवकों को देश भक्ति की भावना से ओत प्रोत करने पर बल दिया।हमें अपनी भारतीय सेना पर गर्व है जो लोग भारतीय सेना पर सवाल उठाते हैं वह क्षमा योग्य नहीं हो सकते।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा अध्यक्ष पहले अपना ‘रायता’ समेटें, फिर जनता को ज्ञान दें: यशपाल आर्य

मुख्य अतिथि आर्य नेता यशोवीर आर्य अध्यक्ष ओम सपरा ने भी शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।उल्लेखनीय है कि यह युद्ध आधिकारिक रूप से 26 जुलाई 1999 को समाप्त हुआ। इस युद्ध के दौरान 550 सैनिकों ने अपने जीवन का बलिदान दिया और 1400 के करीब घायल हुए थे।

गायिका पिंकी आर्या, सुनीता अरोड़ा, जनक अरोड़ा, विजय खुल्लर, कुसुम भण्डारी रचना वर्मा आदि ने देश भक्ति पूर्ण गीत सुनाये।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad