पौधारोपण अभियान आज 685वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 685वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 685वे दिन लोहाघाट के कुमाऊं मंडल विकास निगम के एबउट माउंट पर्यटक आवास गृह में निगम कर्मचारियों के साथ एक पौधा धरती मां के नाम के तहत परिसर में पौधारोपण किया।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि कल 1 जून 2026 से कुमाऊँ मंडल विकास निगम के मुख्यालय नैनीताल में लंबे समय से कार्यरत संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण ,समान कार्य का समान वेतन व सेवानिवृत्ति कर्मचारियों के लंबित देयको के भुगतान के लिए उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम व सेवानिवृत कर्मचारी संघर्ष समिति कुमाऊं मंडल विकास निगम के सहयोग से धरना प्रदर्शन प्रारंभ करेगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों से 1 जून को नैनीताल धरना स्थल पर पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में ही संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा राज्य ही नहीं वल्कि पूरे देश में अनूठा पौधारोपण अभियान 3 जुलाई 2024 से चलाया जा रहा है जो वर्तमान में भी चल रहा है। पौधारोपण कार्यक्रम में प्रबंधक हरीश पुनेठा, विकास थापा, लक्ष्मण राम सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।