यातायात पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग का वाहन सीज किया

नैनीताल। यातायात नियमों का उलंघन करने व वाहन के दस्तावेज न होने पर यातायात पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग का एक वाहन सीज कर दिया है।एसएसपी के निर्देश के बाद यातायात पुलिस की ओर से भी यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के ​​खिलाफ अ​भियान चला दिया है। अ​भियान के दौरान बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस की ओर से मल्लीताल में वाहनों के दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग में लगे एक वाहन को चैकिंग के लिए रोका। चैकिंग के दौरान वाहन चालक के पास वाहन के दस्तावेज पूरे नहीं पाए गए। जिस पर यातायात पुलिस की ओर से वाहन को सीज कर दिया गया है। टीएसआई हरीश सिंह फर्त्याल ने बताया कि दस्तावेज पूरे नहीं मिलने पर यूके 04 टीए 9380 बोलेरो वाहन को सीज कर दिया है। इसके अलावा यातायात नियमों के उलंघन करने पर दो स्कूटी सीज व 25 वाहनों स्वामियों के चालान किए हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी की रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सभा स्थल का कथित रूप से ‘शुद्धिकरण’ किए जाने को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा इस घृणित कृत्य को सही ठहराया जाना भाजपा की मानसिकता और उसकी राजनीतिक सोच को स्पष्ट रूप से उजागर करता है
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad