रानी लक्ष्मीबाई जयंती के मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई ने नगर में शोभायात्रा निकाली

नैनीताल l अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नैनीताल इकाई द्वारा रानी लक्ष्मीबाई जयंती के शुभ अवसर पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया l शोभा यात्रा पंत पार्क मल्लीताल से माल रोड होकर तल्लीताल पर जाकर संपन्न हुई l आज के दिन एबीवीपी संपूर्ण देश में नारी सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाती है इस अवसर पर एबीवीपी के नगर अध्यक्ष डॉ रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि हमारे देश मैं प्राचीनकाल से ही देवियों की पूजा की जाती है इस प्रकार देश को सशक्त बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका रही है साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने महिला सशक्तिकरण का उदाहरण प्रस्तुत करती है उन्होंने नारी सशक्तिकरण पर अपना वक्तव्य रखा कार्यक्रम में एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक मेहरा नगर मंत्री दिनेश रावत जिला संगठन मंत्री दीपक रावत कॉलेज अध्यक्ष तुषार गोस्वामी कॉलेज मंत्री उत्कर्ष बिष्ट नगर मीडिया प्रमुख आशीष कांडपाल मोहित पंत शुभम कुमार भास्कर आर्य जी वर्णिका तिवारी यशोदा बिष्ट नीरज टनवाल कारूणिया सावंत करन अधिकारी बीसू चंदेल राहुल तिवारी हिमांशु भंडारी भूपेश आर्य भरत लड वाल आदि मौजूद थे l











