आईटीबीपी के 23 पर्वतारोहियों ने माउंट अबी गामिन पर फहराया तिरंगानैनीताल के उप कमांडेंट परीक्षित शाह के नेतृत्व में अभियान, उपलब्धि मां नंदा-सुनंदा को समर्पित

नैनीताल। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के पर्वतारोहियों ने उत्तराखंड की 7,355 मीटर ऊंची माउंट अबी गामिन चोटी पर तिरंगा फहराकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उप कमांडेंट परीक्षित शाह के नेतृत्व में आईटीबीपी के रिकॉर्ड 23 सदस्यों ने इस अभियान में सफलता हासिल की।

आईटीबीपी के फोर्स-लेवल माउंटेनियरिंग एक्सपीडिशन-2026 को नई दिल्ली स्थित आईटीबीपी मुख्यालय से 7 अगस्त 2026 को महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। अभियान के दौरान हिमवीरों ने कठिन उच्च-तुंगता परिस्थितियों में अपने साहस, अनुशासन और पर्वतारोहण कौशल का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  क्वांटम यूनिवर्सिटी में नवागंतुक विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, फ्रेशर पार्टी में दिखा उत्साह और उमंग का जलवा

नैनीताल निवासी उप कमांडेंट परीक्षित शाह ने इस गौरवशाली उपलब्धि को देवभूमि की आराध्य मां नंदा-सुनंदा को समर्पित किया है। उन्होंने अभियान के दौरान देशवासियों की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में डीएसबी कैंपस नैनीताल विजेताः

परीक्षित शाह ने कहा कि यह सफलता केवल एक शिखर को छूने की उपलब्धि नहीं, बल्कि अदम्य इच्छाशक्ति और आस्था की जीत है। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता मां नंदा-सुनंदा के चरणों में समर्पित करते हुए सभी पर उनके आशीर्वाद की कामना की गई है।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad