डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में मिशन ग्रीन के अंतर्गत आज वुड ऑफ गॉड देवदार ,धार्मिक मान्यता के पदम ,परिस्थितिकी अनुकूल बांज ओक , के साथ उत्तराखंड के राज्य वृक्ष बुरांस का पौधा रोपण किया गया

नैनीताल । डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में मिशन ग्रीन के अंतर्गत आज वुड ऑफ गॉड देवदार ,धार्मिक मान्यता के पदम ,परिस्थितिकी अनुकूल बांज ओक , के साथ उत्तराखंड के राज्य वृक्ष बुरांस का पौधा रोपण किया गया । मिशन ग्रीन में पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व डीन प्रॉफ उमा मल्कानिया,गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान श्रीनगर गढ़वाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ चंद्रशेखर तथा अल्मोड़ा वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष। डॉ धनी आर्य , काशीपुर महाविद्यालय के डॉ स्नेह लता ,प्राचार्य रीता सचान शामिल हुए तथा उन्होंने पौधे लगा कर प्रकृति संरक्षण में योगदान किया । इस अवसर पर डॉ चंद्रशेखर ने कहा कि प्रकृति हम सब की माँ है वो जीवन दायिनी है प्रकृति का संरक्षण हमारा दायित्व है । विभागाध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ने कहा कि जीवन का सबसे सकारात्मक कार्य है पौधे लगाना । पौधे जीवन का परिचायक है । डॉ धनी ने कहा कि प्रकृति के प्रति हमारी निष्ठा है पौधे लगाना । इस अवसर पर प्रॉफ आशीष तिवारी , प्रॉफ सुषमा टम्टा ,प्रॉफ नीलू ,डॉ नवीन पांडे , हरीश राणा, दीप्ति डे, वसुंधरा , लता ,शीतल , मधुसूदन , मोहित खाती ,, लीला आदि ने पौधे लगाए ।