आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जीजीआईसी_खुर्पाताल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

नैनीताल । कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का प्रेरणादायक संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के महत्व पर विचार साझा किए।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गीता पाण्डेय जी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भाजपा श्री सुरेश उप्रेती जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खुर्पाताल के मंडल कार्यवाह श्री गौरव गोस्वामी जी, मंडल मंत्री श्री विजय सिंह बिष्ट जी, मंडल प्रभारी श्री आनन्द सिंह बिष्ट जी, अनुसूचित जाति मोर्चा उपाध्यक्ष श्री बॉबी आर्या जी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री जीवन नेगी जी, श्री गणेश मेहरा जी, शिक्षिका श्रीमती बीना फुलेरा जी, श्रीमती तनुजा जोशी जी, कार्यक्रम संचालिका श्रीमती संध्या आर्या जी सहित अन्य गणमान्यजन एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं। बच्चों द्वारा स्वागत गीत सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। स्वागत गीत श्रीमती बीना फुलारा द्वारा लिखा गया और स्वरबद्ध श्रीमती तनुजा जोशी द्वारा किया गया।












