डी एस बी परिसर में आज तिरंगा यात्रा आयोजित की गई

नैनीताल । डी एस बी परिसर में आज तिरंगा यात्रा आयोजित की गई जिसमें जय हिंद ,भारत माता की जय ,इंकलाब जिंदाबाद के नारे से गूंजा परिसर । आर्ट्स सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों ,कर्मचारियों तथा तथा विद्यार्थी ने तिरंगे घाट में लेकर है हिन्द की नारे लगाये । कार्यक्रम का संचालन करते हुए निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर डॉ ललित तिवारी ने कहा कि ये तिरंगा हमार आन बान शान है ।ये तीन रंगों का वस्त्र नहीं ये देश की शान है ।ये हमारा स्वाभिमान है यही गंगा ,यही हिमालय ,यही हिंद की शान है । तिरंगा केसरिया ,सफेद ,हरे तथा सफेद पट्टी में नीला अशोक चक्र है जो साहस ,त्याग ,बलिदान ,शांति ,सत्य ,पवित्रता ,समृद्धि विश्वास ,हरियाली सहित जीवन के गतिशीलता तथा निरंतर प्रगति को दिखाता है । पिंगली वैंकया का यह योगदान भाषा ,संस्कृति ,परंपरा ,गौरव सम्मान एवं आत्मविश्वास का प्रतीक है ।प्रॉफ आर सी जोशी ने कहा कि देश सर्वोपरि है तथा हर नागरिक देश के लिए कार्य करना जरूरी है । प्रॉफ हरीश बिष्ट ने कहा कि देश सेवा सर्वोपरि है हमारा तिरंगा हमारी शान है । तिरंगा यात्रा कर दौरान राष्ट्र गीत ,राष्ट्र गान तथा सभी ने सारे जहाँ से अच्छा हिंदोस्ता हमारा गया । कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा वीर सैनिकों को जिन्होंने वीर गति पाई उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । कार्यक्रम में एंटी ड्रग ,एंटी रैगिंग तथा स्वस्थ मानसिक स्वास्थ्य की शपथ भी ली गई । कार्यक्रम में प्रॉफ आशीष तिवारी , प्रॉफ गीता तिवारी ,प्रॉफ रीना सिंह ,डॉ पेनी जोशी ,डॉ मुकेश सामंत ,डॉ डॉ गगन होती ,डॉ अशोक कुमार डॉ संतोष कुमार ,डॉ नंदन मेहरा ,डॉ दिव्या मेहरा ,डॉ दीपिका पंत ,डॉ चेतना मेहरा , डॉ नवीन पांडे ,डॉ पंकज नेगी , डॉ नीता ,,डॉ आशीष मेहता , आनंद रावत ,नवीन जोशी ,राजेंद्र ढेला,अज्जू ,कुंदन ,विशाल ,लाल सिंह ,अनीता , चारु आदि सही के पी ,एस आर एन सी सी नेवल ,आर्मी ,सहित फिजिकल एडुकेशन ,बी एस सी के विद्यार्थी उपस्थित रहे तथा तिरंगा यात्रा ओल्ड आर्ट्स में संपन्न हुई ।









