नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय बिरला विद्या मंदिर में तीन दिवसीय नृत्य प्रतियोगिता शुरू

नैनीताल l नगर के प्रतिष्ठित बिरला विद्या मंदिर में
शुक्रवार से तीन दिवसीय आईपीएससी नृत्य महोत्सव- 2023 का रंगारंग आगाज हो गया है। अपने तरह के इस अनूठे नृत्य महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों
से 12 बहुप्रतिष्ठित आईपीएससी विद्यालयों के विद्यार्थी
नृत्य महोत्सव में प्रतिभाग कर रहे हैं।
इससे पूर्व नृत्य महोत्सव का मुख्य अतिथि नगर के सेंट जोजफ कालेज के प्रधानाचार्य ब्रदर हेक्टर पिंटो तथा बिरला विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने नृत्य महोत्सव के सूत्रधार प्रणब
मुखर्जी तथा आशा फाउंडेशन की चैयरपर्सन आशा शर्मा तथा अन्य गणमान्य
व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और आशा
व्यक्त की कि तीन दिवसीय आईपी एससी नृत्य महोत्सव न केवल प्रतिभागी विद्यार्थियों वरन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत रहेगा।
उन्होंने आईपीएससी नृत्य महोत्सव 2023 के शुभारंभ के लिए अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालने के लिए हेक्टर ब्रदर पिंटो को धन्यवाद ज्ञापित
किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री पिंटो ने कहा कि नृत्य महोत्सव निश्चित ही विद्यार्थियों में सृजनशीलता और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। उन्होंने
कहा कि नृत्य महोत्सव विद्यार्थियों के लिए अपने प्रदर्शन कौशल को बेहतर बनाने तथा आत्म विश्वास बढ़ाने के साथ ही नृत्य की नई शैलियाँ सीखने में
काफी हद तक मददगार साबित होगा। इस अवसर पर विद्यालय के ड्रामा क्लब के विधार्थियों द्वारा सूडान देश की राजनैतिक एवं सामाजिक हालातों पर आधारित
एक लघु नाटिका का भी मंचन किया गया। महोत्सव के सूत्रधार प्रणब मुखर्जी द्वारा तीन दिवसीय नृत्य महोत्सव में आयोजित हो रहे सभी कार्यक्रमों की विस्तृत व्याख्या प्रस्तुत की गयी।उन्होंने कहा कि पहले दिन यानी शुक्रवार को शास्त्रीय नृत्य एवं लोक नृत्य विधा के कार्यक्रम होंगे तथा 5 अगस्त (आज) को नृत्य महोत्सव कासमापन समारोह संपन्न होगा। नृत्य महोत्सव में आयोजित हो रहे एक अन्यनृत्य कार्यक्रम टॉर्क का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन तीन दिनों में सांस्कृतिक तथा लोक और बहुविषयक नृत्य विधा में समस्तविद्यालयों से आये प्रतिभागी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने नृत्य और वीडियो के एकीकरण पर केंद्रित एक अन्य नृत्य कार्यक्रम फ्रेम्स के बारे में भी बताया जो पहले ही 3 अगस्त (गुरुवार) को आयोजित किया जा चुका है। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य राकेश मोलासी, हेडमास्टर अजय शर्मा, शिक्षक दीपक कुमार पाण्डेय, ब्रजेश पांडेय, जतिन ग्रोवर एवं अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12444 मामलों के निस्तारण के साथ रू0 30,33,93,475 की धनराशी पर समझौता
Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad