तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न

भवाली नैनीताल। भवाली शहर के गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के अध्यक्ष खष्टी बिष्ट मौजूद थी। कार्यक्रम में अध्यक्ष खष्टी बिष्ट प्रबंधक हिमानी पांडे तथा समाजसेवी ऊषा कन्नौजिया तथा शांति तिवारी ने संयुक्त रूप से विद्यालय के छात्र छात्राओ को पुरस्कृत किया। इस वर्ष गौरा देवी हाउस चैंपियन रहा। मुख्य अतिथि अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिकाए तथा कर्मचारियों को इस सुंदर कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं उन्होंने कहां की जिस तरह से विद्या मनुष्य का सर्वांगीण विकास करती है उसी तरह खेल भी विद्यार्थियों के लिए अति आवश्यक है जिससे शारीरिक और मानसिक विकास होता है।
उन्होंने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दी ।प्रबन्धक हिमानी पाण्डे ने इस कार्यकम को एक सफल कार्यक्रम बनाते हुए सभी को बधाई दी सभी अतिथियो का स्वागत करते हुए वरिष्ठ प्रवक्ता अरुण कुमार जोशी ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि खेल में भी अपना भविष्य बनाएं। समापन के मौके पर स्कूली छात्र छात्राओं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। प्रतियोगियों में सलोनी आसिम संदीप मरियम इमांशु मनीषा विजेता रहे। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता उषा कनौजिया, सामाजिक कार्यकर्ता शांति तिवारी, विद्यालय के शिक्षक कर्मचारी छात्र-छात्राएं मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता के.सी लोहुमी ने किया।











