विशाल आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर का तीसरा दिन

नैनीताल । नोएडा,सोमवार,1 जून 2026, केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में विशाल आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर के तीसरे दिन शिक्षाविद डा.अमिता चौहान व डॉ.अशोक कुमार चौहान के सान्निध्य में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 44, नोएडा में मुख्य अतिथि जयभगवान गोयल (राष्ट्रीय अध्यक्ष,राष्ट्रवादी शिव सेना) ने कहा कि माता-पिता वास्तविक भगवान हैं उनकी सेवा का संकल्प लेना चाहिए।उन्होंने कहा कि वीर शिवाजी की माँ ने संकल्प लिए शिवाजी ने पूरा किया उन्होंने वीर हकीकत महाराना प्रताप के उदाहरण देकर मजबूत बनने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता आचार्य श्रुति सेतिया ने शिवरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य हैं।अगर भावी समाज को अच्छा बनाना है तो वर्तमान के बच्चों को नैतिक शिक्षा के साथ साथ नैतिक मूल्य सिखाने की जरूरत है।क्योंकि मूल्यों से समाज चलता है,संसार चलता है।सहन करना,मीठा बोलना,सत्य बोलना, भाई चारा रखना इसको कहते हैं नैतिक मूल्य,अच्छा क्या है,बुरा क्या है,क्या करना है,क्या नहीं करना,ये सब जितना ज्ञान होगा उतना ही वे आदर्श युवक बन सकते हैं।वास्तव में शिक्षा का उद्देश्य चरित्रवान बनाना,अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाना,शिक्षा का मूल ध्येय है।विद्यार्थी जीवन में चार पांव मजबूत होने चाहिए,बौद्धिक क्षमता, भावनात्मक क्षमता,नैतिक क्षमता और आध्यात्मिक क्षमता।पांच बुराइयों से बचना गलत संगत, सिनेमा,नशा,गलत खान पान और फैशन,इन बुराइयों से सदा बचना.
तीन गुण ग्रहण करना सहन शक्ति का गुण,मीठी वाणी तथा सद गुण ग्रहण करना।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा ने मंडल सोशल मीडिया संयोजकों की घोषणा की, डिजिटल संगठन को मिलेगी नई मजबूती

राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि युवा शक्ति के मजबूत होने से राष्ट्र मजबूत होता है l युवा अपनी पुरातन संस्कृति पर गर्व करना सीखें।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने कोश्यारी का स्वागत किया

गायिका पिंकी आर्या,राम कुमार, कमल आर्य ने सुन्दर भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ममता चौहान ने की।

प्रमुख रूप से आस्था आर्य, संगठन मंत्री सौरभ गुप्ता, त्रिलोक शास्त्री, अरुण आर्य,यज्ञवीर चौहान आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad