बलियानाला में शव मिलने से भय और दहशत के कारण पुरे ग्रामीण क्षेत्र में हड़कम्प मच गया

नैनीताल l बलियानाला में शव मिलने से भय और दहशत के कारण पुरे ग्रामीण क्षेत्र में हड़कम्प मच गया, बुधवार की प्रातः कुछ महिलाएं बीरभट्टी में बलियानाला के जंगल की ओर गई हुई थी तो उनके द्वारा नाले के किनारे एक व्यक्ति का शव देखा जिसे देखकर तुरंत वह अपने घरों को वापस लौट आई डरी सहमी महिलाओं ने लाश होने की खबर ग्रामीणजनों को बताई ग्रामीणों द्वारा जिसकी सूचना तुरंत ज्योलीकोट पुलिस चौकी को दी गई सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस एक्शन मोड पर घटना स्थल पर पहुंची लोगों द्वारा शव को शिनाक़्त करने के उपरांत शव की पहचान मनोज रावत उर्फ शर्मा पुत्र स्वर्गीय सुरेश सिंह रावत उम्र पचास वर्ष हाल निवासी न्यू कॉलोनी दुर्गापुर पावर हाउस के रूप में हुई, प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुसार मनोज रावत उर्फ शर्मा नैनीताल शहर में पर्यटकों के लिए गाइड का काम करता था, परिजनों के अनुसार बीती 6 मार्च शुक्रवार के दिन शाम को बिना बताए घर से चला गया था जिसकी ढूंढ खोज करने के साथ पुलिस को भी सूचित किया था पुलिस द्वारा सरस्वती विहार के सीसी कैमरे में मृतक मनोज की लोकेशन बीरभट्टी की तरफ को रात्रि डेढ़ से दो के बीच में जाते हुए दिखाई दी लेकिन बीरभट्टी में सीसी कैमरे में उसकी लोकेशन नहीं दिखाई दे रही थी पुलिस और परिजन उसे बीरभट्टी के आसपास ही ढूंढ रहे थे, पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया गया घटनास्थल पर सभासद सुरेंद्र कुमार सहित मृतक के पड़ोसी पहुंच चुके थे परिवार में मृतक अविवाहित होने के साथ उसका छोटा भाई और बुढ़ी माँ है, मृतक मनोज रावत उर्फ शर्मा की मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत ही पता चल पाएगा, लोगों के अनुसार मृतक शराब का आदी था।