महर्षि विद्या मंदिर ताकुला नैनीताल के विद्यार्थियों ने रंगोली द्वारा त्योहार की सुंदरता और जोश को प्रतिबिंबित किया।

नैनीताल l विद्यालय में दिवाली के शुभ अवसर पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों के चार ग्रुपों के बीच उत्साहपूर्ण प्रतिस्पर्धा देखी गई। इस रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की अपनी रचनात्मकता और कला का प्रदर्शन करते हुए रंग-बिरंगी रंगोलियां सजाईं, जो दिवाली के त्योहार की सुंदरता और जोश को प्रतिबिंबित कर रही थीं। जिसमें प्रथम स्थान नारायण सदन व पराशर सदन स्थान द्वितीय स्थान व्यास सदन ववसिष्ठ सदन रहा। वही एपेड प्रतियोगिता में पहला स्थान जिया राठौर दूसरा स्थान वंदना भट्ट और विनीता रौतेला तीसरा स्थान निमिष मनराल और तानिया चंद रहे।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन छात्र-छात्राओं ने अपनी आकर्षक रंगोली से आयोजन को एक अलग ही रंग और रौनक दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्मल पाण्डे अध्यापक हरीश सिंह बिष्ट, दीपिका गैलाकोटी,खष्टी सिजवाली, , रेखा भट्ट, लक्ष्मी जोशी, प्रियंका आर्या हिमानी आर्या व वैशाली आदि लोग मौजूद रहे। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्मल पाण्डे ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad