निकटवर्ती रूसी ग्रामसभा में विधायक सरिता आर्या ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

नैनीताल l नगर के निकटवर्ती रूसी ग्रामसभा में रूसी, सौलिया, जमीरा आदि ग्राम सभा क्षेत्र में रूसी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के नीचे बसे हुए गावों के नीचे बीति हुई बरसात में भू कटाव से हुए नुकसान से प्रभावित गांव वासियों, जनप्रतिनिधियों व एडीबी, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ मिलकर पूर्व में हुए नुकसान का जायजा लिया l
सभी ग्रामवासियों को विश्वास दिलाया की उनकी सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा l बैठक में विधायक नैनीताल श्रीमती सरिता आर्या, ब्लॉक प्रमुख भीमताल हरीश बिष्ट, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख हिमांशु पांडे, ग्राम प्रधान मनोज चौनियाल,मंडल अध्यक्ष भाजपा आनंद सिंह बिष्ट, मंडल महामंत्री भाजपा मोहित लाल साह, पान सिंह खनी, नंदन सिंह बिष्ट, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष योगेश सिंह बोरा, राजू मेहरा, हरीश गड़िया, देवेंद्र सिंह रावत, प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज उपाध्याय, पीडब्ल्यूडी गोविंद जनौटी, प्लांट हेड आशुतोष, राजेंद्र सिंह चौहान, भोला दत्त, बबलू, तरुण बिष्ट, कुंदन सिंह चौहान, आनंद बिष्ट, नरेंद्र सिंह बिष्ट सहित स्थानीय ग्राम वासी उपस्थित थे l









