विधायक निधि नहीं मिलने से नगर पालिका के सभासदों में नाराजगी, कहां घोषणा के बाद भी नहीं मिली निधि

नैनीताल l जिला मुख्यालय नैनीताल के विभिन्न वार्डो में
विकास कार्यों को लेकर बीते एक साल पूर्व विधायक सरिता आर्य ने दो-दो लाख रुपए देने की घोषणा की थी लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद भी अब तक
विकास कार्यों के लिए बजट जारी नहीं हुआ है जिसको देखते हुए नगर पालिका परिषद के सभासदों ने नाराजगी व्यक्त की है। मंगलवार को नगर पालिका के सभासदों ने विधायक को पत्र लिखकर जल्द से जल्द विधायक निधि से होने वाले विकास कार्यो के लिए बजट जारी करने की मांग की है । सभासदों का कहना है शहर के विभिन्न वार्डों में सडक़ खड़ंजा तथा नालियों के निर्माण समेत अन्य कार्यों के लिए पूर्व में विधायक निधि से करीब 30 लाख रूपए देने की घोषणा की थी जो अब तक जारी नहीं हुई है।विधायक ने विकास कार्यो के लिए बजट देने के नाम पर केवल छलावा किया है। कहा है कि नगर पालिका से विकास कार्यों को किए जाने को लेकर दो बार
प्रस्ताव बनाकर विधायक कार्यालय भेज दिए हैं लेकिन अब तक बजट जारी नहीं हुआ है। सभासदों ने विधायक को पत्र भेजकर जल्द से जल्द बजट जारी करने की
मांग की है ताकि विकास कार्यों को किया जा सके। इस दौरान सभासद रेखा आर्य, निर्मला चंद्रा,प्रेमा अधिकारी, भगवत सिंह रावत,मोहन नेगी,कैलाश रौतेला, गजाला कमाल,मनोज साह जगाती समेत अन्य लोग मौजूद रहे।