कर्मचारी संघर्ष समिति कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी की अध्यक्षता मैं बैठक संपन्न हुई

नैनीताल ।।उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम व संयुक्त सेवानिवृत कर्मचारी संघर्ष समिति कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिनेश गुरु रानी ने कहा कल 1 जून से कुमाऊं मंडल विकास निगम के मुख्यालय नैनीताल में विगत कई वर्षों से कार्यरत कुमाऊं मंडल व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संविदा कर्मचारीयों का रिक्त पदों पर नियमितीकरण, समान कार्य का समान वेतन और सेवानिवृत कर्मचारियों के लंबित देयको का भुगतान करने को लेकर पौधारोपण के साथ धरना प्रारंभ किया जाएगा। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा मांग पत्र देने के बावजूद भी कार्रवाई करना तो दूर उत्तर तक नहीं दिया जाता है ।अभी तक निगम के संविदा कर्मचारियों की वरीयता सूची तक जारी नहीं की गई है। इससे यह प्रतीत होता है कि निगम प्रशासन कर्मचारियों के प्रति कितना संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में ही 3 जुलाई 2024 से मांगो को लेकर राज्य ही नहीं अपितु पूरे देश में अपनी तरह का अनूठा पौधारोपण अभियान चलाया गया जो अभी तक भी जारी है। जिसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष व संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चंदोला ने कहा कि किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।उन्होंने निगम कर्मचारियों का आह्वान किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में निगम मुख्यालय पहुंचे। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल महामंत्री नीरज जोशी ने कहा कि निगम प्रशासन को चाहिए कि वह रिक्त पदों पर शीघ्र नियमितीकरण की कार्रवाई करें ।कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करें। दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एच एस मेहता ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर नहीं है।











