इग्‍नू में जुलाई 2023 सत्र में प्रमाणपत्र आधारित कार्यक्रमों को छोड़कर प्रवेश की अंतिम तिथि 10 सितम्बर , 2023 तक बढ़ी।

विलम्ब शुल्क रु 200 /- के साथ पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 सितम्बर , 2023 तक विस्तारित।

नैनीताल l इग्नू में जुलाई 2023 सत्र में प्रमाणपत्र आधारित कार्यक्रमों को छोड़कर ऑनलाइन तथा ओडीएल दोनों ही माध्यमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 सितम्बर , 2023 कर दी गयी है। इच्छुक विद्यार्थी उक्त दिनांक तक जुलाई 2023 सत्र में प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुनः पंजीकरण के लिए विलम्ब शुल्क रु 200 /- देना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है : मुख्यमंत्री सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि ऐसे शिक्षार्थी जो अभी प्रवेश से वंचित हैं उन्हें इस अवसर का लाभ अवश्य उठाना चाहिए। चूँकि विश्वविद्यालय ने हाल ही में विभिन्न क्षेत्रों में उपयोगी साबित होने वाले कई नए कार्यक्रमों का समावेश किया है ऐसे में शिक्षार्थियों को चाहिए कि वे इन कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर भाग लें।

यह भी पढ़ें 👉  दूषित पेयजल से बिगड़े हालात, सरकार पर लापरवाही का आरोप नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य

शिक्षार्थी निम्न लिंक https://ignouadmission.samarth.edu.in/
पर जाकर दिए गए प्रोग्राम इनफार्मेशन (PROGRAMME INFORMATION) पर क्लिक करके कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

शिक्षार्थी प्रवेश के लिए दी गयी लिंक https://ignouadmission.samarth.edu.in/ द्वारा एवं पुनः पंजीकरण के लिए दी गयी लिंक https://onlinerr.ignou.ac.in/ द्वारा अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
प्रो ललित तिवारी

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad