जल संस्थान कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया

नैनीताल । उत्तराखण्ड जल संस्थान, पेयजल निगम महासंघ जल संस्थान पेंशनर्स एसोसियेशन द्वारा संयुक्त मोर्चे के निर्देशानुसार शनिवार को संघ की नैनीताल शाखा ने जल संस्थान कार्यालय में 2 घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। संघ का कहना है कि उत्तराखण्ड जल संस्थान एवं पेयजल योजनाओं को सरकार और शासन ए०डी०बी० प्राईवेट संस्था को सौपने की तैयारी कर रहा है जबकि वर्तमान तक पेयजल निगम एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान सम्पूर्ण उत्तराखण्ड प्रदेश में पेयजल योजनाओं को बखूबी चला रहा है। सरकार की इस मनसा के खिलाफ सभी कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। आंदोलन के प्रथम चरण में नैनीताल शाखा के पदाधिकारी द्वारा सांकेतिक धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष महेश राम, शाखा अध्यक्ष विजय कुमार साह, शाखा सचिव किशन सिंह बिष्ट सहित शाखा कार्यालय एवं समस्त इकाइयों से आये कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया । धरना प्रथम प्रदर्शन में विपिन कुमार चौहान-अधिशासी अभियंता डी, एस बिष्ट सहायक अभियंता, त्रिवेंद्र जोशी, अपर सहायक अभियंता, विनय चौधरी सहायक लेखा अधिकारी,ललित राठौर,राजेंद्र प्रसाद, अभिषेक सिंह, कमल नेगी, अशोक भट्ट, राजेंद्र सिंह ठगुना, इंदिरा गोस्वामी, दीपा बिष्ट, पीतांबर पाठक, आनंद प्रकाश शर्मा, देवकी नंदन पांडे , हरगोविंद बिष्ट, किशन सिंह रौतेला, संजय कुमार जोशी, मोहन सिंह बोरा, विजय कुमार शाह, आदि लोग शामिल थे l

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement