गुरु पूजन के अन्तरगत् वेद व्यास पूजन किया

नैनीताल l राजकीय इंटर कॉलेज, डोभालवाला, देहरादून में वेद व्यास पूजन का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें भारतीय शिक्षण मंडल के वरिष्ठ स्वयंसेवक स्वामी एस. चंद्रा ने उपस्थित विद्यार्थियों को वेद व्यास पूजन के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया तथा वेदों से जुड़े हुए संस्मरण सुनाएं साथ ही विद्यालय के छात्रों से प्रश्नोत्तर किया,
इस अवसर पर सर्वश्री स्वामी एस. चन्द्रा, प्रवीण गुसाईं, नीरज गौड़, विकास कठेला, राजेश राजोरिया, दिनेश चमन, दलवीर सिंह रावत, अर्थ, लरज एवं अनिल जी के अतिरिक्त काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित हुए,
स्वामी एस. चंद्रा ने बताया की 1 एवं 2 अगस्त को विभिन्न 4 विद्यालयों में वेदव्यास पूजन कार्यक्रम के अंतर्गत वेदव्यास जी के जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा.









