पहाड़ के लोक संगीत की सनसनी’ श्वेता फिर मचाएगी धमाल

नैनीताल: क्रीम पौडरा घसनी किलै ने, मेरी निर्मला हंसनी किलै ने…मेरी ढाई हाथै धमेली, पुजी रै कमर…चाहा को होटलौ. जैसे सुपरहिट कुमाऊंनी लोकगीतों में अभिनय कर लाखों दर्शकों के दिलों में राज कर रही श्वेता महरा उत्तराखंड की फिल्म व एलबम इंडस्ट्री में एक बार फिर धूमधड़ाके को तैयार है। श्वेता पहाड़ के लोकसंगीत को बुलंदियों पर ले जाना चाहती हैं। उनका कहना है कि जल्द ही अपने प्रोडक्शन हाउस के माध्यम से उत्तराखंडी फिल्म बनाएंगी, जो उसके मशकबीन चैनल में रिलीज की जाएगी। श्वेता के अनुसार पहाड़ की लोकगीतों में काम कर रही और रील्स बना रही लड़कियों को इंटरनेट मीडिया ने नया मंच प्रदान करने के साथ ही आत्मविश्वास जगाया है।
शुक्रवार को नैनीताल के होटल में प्रेस वार्ता में मूल रूप से गंगोलीहाट कके जीवर गांव निवासी श्वेता ने कहा कि उन्होंने भोजपुरी से संगीत जगत में प्रवेश किया। हिन्दी वेबसीरीज में भी काम किया। सारेगामा के माध्यम से भोजपुरी फिल्म का आफर मिला था। भोजपुरी एक गीत में अभिनय को दो सौ मिलियन दर्शकों ने पसंद किया। 2022 में संदीप सोनी आफर आया तो क्रीम पौडरौ गीत से पहाड़ के लोकसंगीत में एंट्री की। कुमाऊंनी गीत मधु जुलम है ई जालो… को अब तक 21 मीलियन दर्शक पसंद कर चुके हैं जबकि ढाई हाथै धमेली को 18 मिलियन दर्शकों ने पसंद किया। अब तक दस उत्तराखंडी गीतों में अभिनय कर चुकी हैं और दर्शकों के प्यार व दुलार से प्रदर्शन को सुधार करने की हिम्मत व प्रेरणा मिल रही है। पहाड़ के लोकदेवताओं के प्रति अगाध आस्था होना बताते हुए कहा कि अगला गीत लोकदेवता गंगनाथ पर फिल्माया जाएगा। बोली यदि बेहतर आफर आया तो बॉलीवुड में भी काम करुंगी लेकिन पहाड़ के लोक संगीत को बढ़ावा देने व अभिनय से हमेशा खुद को जोड़े रखूंगी। श्वेता प्रसिद्ध लोकगायक राकेश खनवाल, इंदर आर्या, माया उपाध्याय के साथ अभिनय करने के साथ ही उनके साथ स्टेज प्रोग्राम भी कर रही हैं। जल्द ही लखनऊ में पहाड़ के कलाकारों के साथ बड़ा इवेंट करने जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव के दृष्टिगत समर्थ पोर्टल पर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का अंतिम अवसर
Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad