सरकार किसानों की जमीनों को छीनने की योजना बना रही नैनीताल पहुंचे राकेश टिकैत ने दी कई जानकारी

नैनीताल। पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में उद्योग व पर्यटन विकास करने से पलायन रुकेगा। नैनीताल नीचे दौरे पर पहुंचे राकेश टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में जलवायु के आधार पर एग्रीकल्चर सेंटर स्थापित किए गए थे। लेकिन केंद्र सरकार इन रिसर्च सेंटर ओं के बजट में भी कटौती कर रही है। साथ ही रिसर्च का काम भी अब कई विदेशी कंपनियों को दिया जा रहा है।
राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार की पॉलिसी है कि किस तरह किसान की जमीन छीन ली जाए अब यह बात देश की जनता के समझ में समझ में आ गई है। सरकार ने देश की जनता को हिंदू मुस्लिम हिंदू से झगड़े में लगा दिया है देश से शिक्षा नौकरियां गायब होती जा रही है और देश की संपत्ति को इनके द्वारा भेजा जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि देश में नया भूमि अधिकार एक्ट 2013 में बनाया गया है। उन्होंने कहा कि एमएसपी निर्धारण को लेकर सरकार अब तक कुछ कार्य नहीं कर पाई है। देश में किसानों मजदूरों और आम जनता की बुरी स्थिति है और उत्तराखंड में पूर्व में शुरू किए गए उद्योग की पैकेज अवधि समाप्त हो रही है।
नैनीताल पहुंचे राकेश टिकैत से मिलने के लिए कई लोगों की भीड़ लग गई उन्होंने कहा कि वह किच्छा से नैनीताल पहुंचे हैं जिसके बाद वह काशीपुर को रवाना होंगे ।