शह और मात का खेल शुरू, पहले दिन चार चरण तक मुकाबले खेले गए

नैनीताल l पर्वतीय संस्कृतिक समिति के तत्वाधान में 23 वीं नैनी ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता शहर के सेवा समिति (गोवर्धन हाल) में प्रारंभ हुई। प्रतियोगिता में दिल्ली , गाजियाबाद,मुरादाबाद, बरेली, रुद्रपुर, शाहजहांपुर, हल्द्वानी, अलमोड़ा, नैनीताल, काशीपुर, भवाली, देहरादून और नेपाल से लगभग 120 प्लेयर भाग ले रहे है। जिसमें से 49 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय रेटेड प्लेयर है। प्रतियोगिता स्विस लीग पद्धति के अनुसार 7 चरणों में खेली जाएगी।
खबर लिखे जाने तक प्रतियोगिता में 4 चरण हो चुके है। चौथे चरण के रोमांचक मुकाबले में भव्य अरोरा रुद्रपुर और नेपाल के दीर्घा जोशो के मध्य मुकाबला बराबरी पर छुटा, आयुष सक्सेना शाहजहांपुर ने देहरादून के अमित ढ़ोदियाल को, दिल्ली के हिमांशु मोदगिल ने नैनीताल के देवेश बरगली, मुरादाबाद के मोहम्मद शामिद ने हल्द्वानी के राजेंद्र सिंह राणा, मुरादाबाद के जीशान अली ने काशीपुर के तानिया पाण्डेय,दिल्ली के आकाश श्रीवास्तव ने हल्द्वानी के ललित लमकोटी को हराकर अबतक टॉप स्थान पर 4-4 अंक बना लिए है।वही नेपाल के दीर्घा जोशी , रुद्रपुर के श्रेयांशू शाहू, देहरादून के रोहित राणा,देहरादून के ही अमित ढ़ोदियाल 3.5 अंक के साथ प्रतियोगिता में बने हुवे है।
आज सुबह संस्था के ऑरबिटर शेर सिंह बिष्ट, नीरज शाह, दिव्यांशु तिवारी द्वारा प्रारंभिक मुकाबले आरम्भ किए गए। इस मौके पर ईश्वर तिवारी, डी के जोशी (एडवोकेट) , जुबैर सिद्दीकी, अनिल कुमार, धीरेन्द्र विष्ट, तोषित तिवारी, विमला तिवारी मौजूद रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad