श्री नयना देवी मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया
नैनीताल । श्री मां नयना देवी मंदिर के स्थापना दिवस के मौके पर प्रातः 7 बजे से कुल पूजा हुई उसके बाद हवन कन्या पूजन तथा भंडारा आयोजित किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया इस मौके पर ब्यास पूजन पुस्तक पूजन भजन संध्या का साथ स्थापना दिवस श्रीमद् देवी भागवत कथा का समापन हुआ । स्थापना दिवस के मौके पर 15 जून से मंदिर में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था । मुख्य यजमान मनोज चौधरी राजीव लोचन साह सपत्नीक बैठे। धार्मिक अनुष्ठानों को बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह सचिव प्रदीप कुमार शाह उपाध्यक्ष श्री घनश्याम लाल साह कोषाध्यक्ष किशन सिंह नेगी मून बहादुर शाह प्रधान आचार्य बसन्त बल्लभ पाण्डेय चंद्रशेखर तिवारी भुवन कांडपाल गणेश बहुगुणा नवीन चंद्र तिवारी प्रशासनिक अधिकारी सुरेश मेलकानी बसन्त जोशी श्रीमती अमिता साह सुमन साह मंजू रौतेला मीनू बुधलाकोटी मुन्नी भट्ट शालिनी शाह जुटे रहे ।












