कुमाऊं व गढ़वाल मंडल विकास निगम के आवास गृहो को निजी क्षेत्र में देने का पूरजोर विरोध किया गया

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुमाऊं मंडल विकास निगम व गढ़वाल मंडल विकास निगम के 13 जनपदों के पदाधिकारी व केंद्रीय पदाधिकारी की बैठक हुई । जिसमें कुमाऊं व गढ़वाल मंडल विकास निगम के आवास गृहो को निजी क्षेत्र में देने का पूरजोर विरोध किया गया।
गुरु रानी ने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा पर्यटक आवास गृह सातताल पर्यटक आवास गृह मुक्तेश्वर परिचय रिजॉर्ट नाैकुचियाताल की निकाली गई निविदा को अभी तक निरस्त नहीं किया गया है। वहीं अब गढ़वाल मंडल विकास निगम के आवास गृहो को निजी क्षेत्र में देने की तैयारी की जा रही है ।सरकार द्वारा एक तरफ एकीकरण की बात कही जा रही है दूसरी तरफ से आवास गृहो को निजी क्षेत्र में देने की तैयारी की जा रही है ।वहीं 12 अप्रैल को देहरादून में शासन स्तर पर हुए समझौते के तहत अभी तक निगम में लंबे समय से काम कर रहे संविदा कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को मनवाने के लिए उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार कुमाऊँ मंडल व गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने अनोखा आंदोलन पर्यावरण संरक्षण संबंधी चलाकर सरकार को सहयोग दिया हैजहां निगम कर्मचारियों ने 50000 से ज्यादा पौधों का रोपण किया वहीं वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया ।लेकिन सरकार द्वारा वार्ता के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पुनः संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा सरकार को नोटिस दिया गया है कि 21 सितंबर तक वार्ता के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया व अन्य प्रकरण पर कार्रवाई नहीं की गई तो 22 सितंबर से 10 अक्टूबर तक निगम बचाओ अभियान के तहत निगम के कर्मचारी अपने दैनिक कार्यों को करते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए ज्ञापन प्रेषित करेंगे। उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर से निगम मुख्यालय नैनीताल व निगम मुख्यालय देहरादून में निगम के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर देंगे।
आज की बैठक में महामंत्री विजय पुरोहित, कार्यकारी अध्यक्ष जोगेंद्र लाल, कार्यकारी अध्यक्ष संजय भट्ट, सहसंयोजक सुरेश पवार जयपाल बिष्ट, सुमेर सिंह रावत, अनिल जोशियाल गनेंद्र चौहान, महेश कुमार, महेश चंद, कैलाश आर्य, महिमन कफलिया, हर्षित साना, पंकज थापा, गौतम कुमार, त्रिभुवन पुनेठा ,वेद प्रकाश, दीपक डिमरी, जगदंबा प्रसाद खंतवाल,श्याम लाल सेंजवाल ललित शाह, देवेंद्र बिष्ट सहित सभी जनपदों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।