कारगिल शहीद मेजर राजेश अधिकारी के बड़े भाई श्याम नहीं रहे

नैनीताल l कारगिल जंग के बलिदानी महावीर चक्र विजेता मेजर राजेश अधिकारी के बड़े भाई श्याम सुंदर सिंह अधिकारी का रविवार सुबह एम्स दिल्ली में निधन हो गया। 67 वर्षीय अधिकारी कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटन विकास अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पत्नी करुणा अधिकारी भी केएमवीएन में पर्यटन विकास अधिकारी के पद से ही सेवानिवृत्त हैं। शहर के कमलासन कंपाउंड निवासी अधिकारी अपने पीछे पत्नी सहित तीन बेटियों को छोड़ गए। वह लंबे समय से बीमार थे। अधिकारी की मां मालती अधिकारी का भी पूर्व में निधन हो चुका है। उनके निधन पर विधायक सरिता आर्य, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, श्रीराम सेवक सभा के महासचिव जगदीश बवाड़ी, पूर्व विधायक एनएस जंतवाल, पूर्व कमिश्नर अवनेंद्र सिंह नयाल सहित अन्य लोगों ने शोक प्रकट किया है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad