4 सितंबर सोमवार को नृत्य नाटिका का मंचन रामसेवक सभा परिसर में किया जाएगा
इस वर्ष श्री राम सेवक सभा द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को भी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सोमवार 4 सितंबर को सायं 5:00 बजे से कृष्ण लीला नृत्य नाटिका का मंचन रामसेवक सभा परिसर में किया जाएगा। अध्यक्ष मनोज शाह ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के दिन 6 सितंबर को रामसेवक सभा में अपराह्न 4:00 बजे से भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि रामसेवक सभा बढ़-चढ़कर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है और इस कार्यक्रम में भी समस्त नगरवासी पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग करेंगे।
Advertisement









