सरोवर नगरी का 181वा जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया

नैनीताल l शुक्रवार को डीएसए मैदान में सरोवर नगरी नैनीताल का 181वा जन्मदिन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया l कार्यक्रम का आयोजन ताल चैनल के सहयोग से किया गया l समारोह के मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती सरिता आर्या एवं सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत ने जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया l इस दौरान नैनीताल खुशाली एवं अमन के लिए हवन किया गया व हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्व एवं अन्य धर्माें द्वारा भी नैनीताल की द्वीर्घायु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई इस मौके पर विधायक एवं अतिथिगणों ने जन्मोत्सव के दौरान 52 से अधिक केक काटकर जन्मोत्सव मनाते हुए नैनीताल की आम जनमानस को बधाई दी। सनवाल पब्लिक स्कूल, शेरवुड कॉलेज, रामा मान्टेसरी, सेंट जोन्स स्कूल, विड़ला विद्यालय मन्दिर, ऑल सेन्ट्स पब्लिस स्कूल आदि स्कूल के छात्र-छात्रओं ने सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर जन्मोत्सव को और भी भव्य बनाया। इसके साथ स्थानीय होटल, रेस्टोरेंट व बैंक एवं विभागों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य को भी सम्मानित किया गया l इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक मारुति नंदन साह, ईशा साह, पूर्व सभासद डीएन भट्ट, कैलाश चन्द्र सुयाल, शैलू उप्रेती, सुनील बोरा ममता जोशी संतोष कुमार, डायरेक्टर दीपक बिष्ट, विशाल कुमार, शंभु बिष्ट, विश्वकेतु वैध, शुभम कुमार, कनक शाह आनन्द बिष्ट, डॉक्टर एमएस दुग्ताल, विनोद तिवारी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नवीन पांडे तथा मीनाक्षी कीर्ति ने किया l

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad