सैलानियों से गुलजार रही सरोवर नगरी

नैनीताल l सरोवर नगरी में करीब एक माह बाद सैलानियों से रौनक बनी रही पर्यटक वाहनों से नगर की पार्किंग भी पैक हो गई है नगर में पर्यटक वाहनों से दिनभर जाम भी रहा पर्यटक सीजन समाप्त होने के बाद नगर में सैलानियों की संख्या कम हो गई थी l बरसात के चलते बंद हो गया था करीब 1 माह बाद नगर में अचानक सैलानियों की संख्या बढ़ गई जिससे नगर में भीड़भाड़ बढ़ गई वहीं पर्यटन से जुड़े कारोबारी भी व्यस्त दिखाई दिए सैलानियों ने झील में नौका विहार करने के साथ ही नगर की माल रोड से भी खरीदारी की शाम को बरसात होने से एक बार फिर सैलानियों की चहल-पहल कम हो गई l डीएसए स्थित पार्किंग तथा मेट्रोपोल की पार्किंग पर्यटक वाहनों से भर गए वहीं दिन भर माल रोड में पर्यटक वाहनों की लंबी कथा लगी रही चिड़ियाघर में 900 तथा रोपवे में में 600 सैलानियों ने यात्रा की l
Advertisement









