नैनीताल में स्वास्थ्य विभाग की केंद्रीय टीम द्वारा क्षय रोग उन्मूलन हेतु भारत सरकार द्वारा संचालित 100 दिवसीय अभियान की समीक्षा की

नैनीताल l जनपद में संचालित क्षय रोग उन्मूलन हेतु 100 दिवसीय अभियान की समीक्षा और निरीक्षण के लिये केंद्रीय व राज्य स्तर की टीम शुक्रवार को नैनीताल पहुंची, टीम ने अब तक किए गए कार्यों का अनुश्रवण करने के साथ ही निक्षय शिविरों का निरीक्षण किया। केंद्रीय क्षय रोग विभाग के राष्ट्रीय सलाहकार डॉक्टर रंजीत प्रसाद ,राज्य कार्यक्रम अधिकारी टी बी उन्मूलन उत्तराखंड डॉ आदित्य सिंह,विश्व स्वास्थ्य संगठन की राज्य सलाहकार डॉक्टर विप्रा वसु, विश्व स्वास्थ संगठन के कुमाऊं मंडल सलाहकार डॉक्टर यतेंद्र मल्होत्रा, राज्य कार्यक्रम समन्वयक टी बी उन्मूलन कार्यक्रम उत्तराखंड सूरज रावत द्वारा जिले में चल रहे अभियान की समीक्षा की और आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुंवरपुर गौलापार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी व हल्द्वानी अर्बन क्षेत्र के काठगोदाम स्थित नगर निगम इंटर कॉलेज में संचालित निक्षय शिविर का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय को अभियान की गतिविधियों संबंधी जानकारी देते हुए संतुष्टि प्रकट की गयी।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad