एक पौधा धरती मां के नाम के तहत अधिकारियों ने पौधारोपण किया गया

नैनीताल l पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी की पहल एक पौधा धरती मां के नाम के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों श्रीमती आशिमा गोयल, आईएएस, दीपक आर सेठ आईएएस राहुल आनंद आईएएस ने परिसर में पौधारोपण कर हिमालय बचाओ संदेश दिया।
अधिकारियों ने कहा कि हिमालय को बचाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में मिल का पत्थर साबित होंगे उन्होंने कहा कि सभी को इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करने चाहिए।
उन्होंने कहा कि दिनेश गुरु रानी द्वारा जो हिमालय बचाओ मुहिम चलाई गई है वह सराहनीय है।
कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर दीपक पांडे, हर सिंह, शेर सिंह, वेद प्रकाश ,गोपाल बिष्ट, सौरभ खोलिया, महेश कुमार, दीपक बिष्ट, नरेंद्र थापा, सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे l।









